गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद रविवार 17 मई की शाम देखा जाएगा। अगर चांद नजर आ गया तो ईद-उल-अजहा (बकरीद) 27 मई को मनाई जाएगी अन्यथा गुरुवार 28 मई को मनाई जाएगी। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि दीन-ए-इस्लाम में कुर्बानी को एक अहम मकाम हासिल है। ईद-उल-अजहा पर्व माहे जिलहिज्जा का चांद देखे जाने पर 27 या 28 मई को मनाया जाएगा। मुसलमानों द्वारा लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाएगी। मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने बताया कि अल्लाह का कुरआन-ए-पाक में इरशाद है कि ऐ महबूब अपने रब के लिए नमाज पढ़ो और कुर्बानी करो। यह भी पढ़ें- आज बकरीद का चांद देखने की अपील ईद-उल-अजहा पर्व एक अजीम वालिद व पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व एक अजीम बेटे व पैगंबर हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी के लिए याद क...