आज का कर्क राशिफल 29 जुलाई: गुरु-सूर्य बढ़ाएंगे आत्मविश्वास, इन बातों का रखें ख्याल
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Cancer Horoscope, कर्क राशि आज का राशिफल 29 जुलाई 2026: यह दिन सहयोग और संतुलन का संदेश दे रहा है। आप अपने विचार साफ ढंग से रखना चाहेंगे, लेकिन असली लाभ तब मिलेगा जब सामने वाले को भी जगह देंगे। साझेदारी, परिवार और करीबी लोगों से तालमेल बनाकर चलने पर कई काम सहज हो सकते हैं। सूर्य और गुरु आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, इसलिए लोग आपकी बात सुनेंगे भी। बस यह ध्यान रखें कि दृढ़ता और जिद में फर्क होता है। किसी भी साझा काम, घरेलू निर्णय या व्यक्तिगत योजना में दूसरे की राय उपयोगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी या भरोसेमंद व्यक्ति की मदद से एक महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ सकता है। मन में अपनापन और भावुकता दोनों रहेंगे। यही वजह है कि दूसरों के व्यवहार का असर भी अधिक महसूस होगा। घर के माहौल को शांत रखने का प्रयास करें।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.