लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता निजीकरण के विरोध में गुरुवार को बिजली कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि गुरुवार को निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 400 दिन पूरे हो जाएंगे। जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा में कहा कि निजीकरण का निर्णय नहीं हुआ है तो पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन इसे झूठी प्रतिष्ठा की जिद बनाना छोड़ दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...