सिद्धार्थ, सितम्बर 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सपा के प्रांतीय अध्यक्ष श्यामलाल पाल मंगलवार को कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वह कार्यकर्ताओं संग बैठक में जिले में सपा की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही शोहरतगढ़, बांसी, कपिलवस्तु में सपा क्यों हार रही है, इस पर भी मंथन करेंगे। जिससे 2027 के चुनाव में पिछली हारों का सिलसिला तोड़ा जा सके। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर टिकट के दावेदार शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं।सपा के प्रांतीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तीन दिन पहले ही आ गया था, तभी से सपाई शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में लग गए थे। कुछ माह में विधानसभा चुनाव होने हैं और टिकट के दावेदारों की लंबी कतारें हैं। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर जाते समय सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत शोहरतगढ़, बांसी, कपिलवस्तु में कई चुनाव से सपा को ह...