आज कांग्रेस भवन से निकलेगा मार्च
चाईबासा, सितम्बर 28 -- चाईबासा। रविवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेस प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन, चाईबासा से मार्च निकाला जाएगा। मार्च के माध्यम से मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।मार्च के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस हमलावर, 28 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.