मैनपुरी, फरवरी 12 -- मंडी धर्मदास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 13 फरवरी को होने वाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 13 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत पदयात्रा मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होगी। जो घंटाघर होती हुई नगर पंचायत कार्यालय भोगांव में गांधी प्रतिमा के समक्ष समापन होगी। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में बदलाव व मजदूरों के हक छीनकर नए नियम थोपने के विरोध में यह पदयात्रा निकाली जा रही है। मनरेगा कॉर्डिनेटर प्रकाश प्रधान, शहर अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से यात्रा में भाग लेने की अपील की।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.