रांची, अप्रैल 2 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके सब डिवीजन क्षेत्र के कांके फीडर में शुक्रवार को मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। एसडीओ विद्युत आपूर्ति पंकज कुमार ने बताया कि सुकुरहुटू, बुकरू, होचर, बाजार टांड, ब्लॉक चौक और बोड़ेया सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि 33 केवी केबल के रख-रखाव के लिए यह शटडाउन लिया गया है। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.