बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- सीताराम के श्राद्ध कर्म में होंगे शामिल, तैयारी तेज हरनौत, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा आ सकते हैं। वे अपने करीबी सीताराम जी के श्राद्धकर्म में शामिल होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दिया है। सोमवार को भी कई अधिकारियों ने गांव का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई व बैरिकेडिंग की जा रही है। वरीय अधिकारियों ने सड़क मार्ग का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान किसी प्रकार की चूक नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सीताराम जी, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के आवास की देखभाल करते रहें। उनके श्राद्ध कर्म में मुख्यमंत्री का शामिल होना तय माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.