बुलंदशहर, जुलाई 20 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत आज मंगलवार 21 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन करेगी। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता भूड़ चौराहा से कलक्ट्रेट तक विशाल विरोध मार्च निकालेंगे जिसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने लगाया हाईवे पर सांकेतिक जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...