नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Le Travenues Technology Ltd (ixigo ltd) के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे रहे। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि दूसरी तिमाही के दौरान कुल 63.42 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 3.46 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, ixigo ltd का शेयर बीएसई में आज सोमवार को बढ़त के साथ 154.95 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 15 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि, मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक का दाम 8.80 प्रतिशत की उछाल के बाद 157.05 रुपये के स्तर पर था। यह भी पढ़ें- Jio IPO पर दांव लगाने की होड़, एंकर बुक में 2.5 लाख करोड़ रुपये की ...