मेरठ, सितम्बर 1 -- किनौनी शुगर मिल गन्ना बकाया भुगतान, महंगी चीनी पर किसानों को बोनस देने, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि को लेकर भारतीय किसान यूनियन आज कमिश्नरी का घेराव कर महापंचायत करेगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि सरकार कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। तहसीलों में इतना भ्रष्टाचार है कि कोई भी काम बिना सेवा शुल्क के नहीं होता है। सरकार व्यापारियों का कर्ज माफ करने में लगी है और किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। चीनी के रेट 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए है, लेकिन किसानों को संपूर्ण गन्ना बकाया भुगतान भी नहीं हुआ है।किनौनी यह भी पढ़ें- Meerut News: तीन दिन मेरठ पुलिस की अग्नि परीक्षा शुगर मिल पर करीब 100 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। महंगी चीनी से मिलों को फायदा हो रहा है। सरकार किसानों को भी बोनस दिल...