नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- आज 13 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज से ही तृतीया तिथि भी शुरू हो रही है। सुबह 7.08 मिनट से तृतीया तिथि का मान लग रहा है। लेकिन हरतालिका तीज का व्रत उदया तिथि में कल मनाया जाएगा। आज उदया तिथि में द्वितीया तिथि है, तृतीया तिथि उदया तिथि में कल है। ज्योतिष की मानें तो द्वितीया से युक्त तीज व्रत नहीं रखना चाहिए, चतर्थी से युक्त तीज व्रत रख सकते हैं। आज की तिथि पर हस्त नक्षत्र और शुक्ला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा। पढ़ें 13 सितंबर के संपूर्ण पंचांग में अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर के शुभ-अशुभ समय के बारे में। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। तीज के दिन महिलाएं पति क...