हरिद्वार, अप्रैल 19 -- ऊर्जा निगम सोमवार को कनखल, बहादराबाद और जगजीतपुर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी। लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के कर्मचारी विद्युत उपसंस्थान जगजीतपुर और कनखल द्वितीय क्षेत्र में बिजली के तार बदलेंगे। साथ ही उपसंस्थान बहादराबाद क्षेत्र में विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसी वजह से तीनों उपसंस्थान क्षेत्रों में सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। बिजली सप्लाई बंद होने से बहादराबाद के बैरियर नं. छह, सिडकुल हाईवे क्षेत्र, डेन्सो चौक, साईं धाम कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी, जमालपुर खुर्द आदि क्षेत्र, कनखल के हनुमंतपुरम, गंगा प्रदूषण, बृज विहार, मारुति वाटिका...