मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर में 29 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 12,600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां कर ली गई हैं। शहर में 15 केंद्रों पर 480-480 की संख्या में 7200, नौ केंद्रों पर 384-384 की संख्या में 3456, दो केंद्रों पर 504-504 और एक केंद्र पर 432, एक पर 264 और एक केंद्र पर 240 अभ्यर्थी पेपर देंगे। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- जिले में 20 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा आज, 8500 परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रहेगी।डीआईओएस देवेंद्र कुमार ...