आज कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-1 के अंतर्गत शनिवार को डिमना, उलियान और सोनारी में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस, केबल कार्य और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। डिमना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एनएच-33, गोविंदपुर, नरगा सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं उलियान और रामनगर क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चरणबद्ध रूप से बिजली कटेगी। सोनारी के पंचवटी नगर और ग्वाला बस्ती में भी 11 से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली ने किया बेहाल, जीना हुआ मुहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.