सहारनपुर, फरवरी 12 -- विद्युत नगरीय वितरण खंड-तकनीकी द्वारा शुक्रवार को अनुरक्षण कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता के अनुसार 33/11 केवी उपकेंद्र कैलाशपुर-2 और आईटीआई-2 से जुड़े दाबकी टाउन, देवभूमि, इंडस्ट्रियल-1, इंडस्ट्रियल-3, कुशनी, कैलाशपुर व पैरामाउंट फीडर क्षेत्रों में दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 66 केवी जनक नगर उपकेंद्र से जुड़े पावर हाउस फीडर क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक तथा जनक नगर, शालीमार, लिंक रोड, कंपनी बाग, माधोनगर, हरेटी, जेल चुंगी, ट्रांसपोर्ट नगर व जनता रोड क्षेत्रों में दोपहर 12 से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कार्य बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत लाइन अनुरक्षण, जम्पर बदलने व लाइन शिफ्टिंग के लिए किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.