पटना, अप्रैल 4 -- पाटलिपुत्र पावर सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी इंडस्ट्रियल-1 फीडर की री-कंडक्टरिंग कार्य के तहत 11 केवी लाइन प्रोजेक्ट के लिए रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक फीडर शटडाउन रहेगा। इसके कारण पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, कोका-कोला फैक्ट्री और इंटरनेशनल स्कूल औद्योगिक क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...