आज और कल हो सकती है हल्की वर्षा
समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- पूसा। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में 2-3 सितम्बर के आसपास हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अगले 4-5 सितम्बर को पश्चिमी चंपारण में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 6 सितम्बर तक पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान हवा में काफी नमी बनी रहेगी। विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-36 डिग्री व न्यूनतम 25-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 1st September: बिहार में बारिश, आंधी और वज्रपात से सितंबर का आगाज; बक्सर समेत 12 जिलों में अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.