पूर्णिया, जुलाई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 से 11 जुलाई तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन लिया जायेगा। इसके निमित्त एडमिशन के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर विश्वविद्यालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिया है। 11 जुलाई के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक में नामांकन नहीं लिया जायेगा। यूजी एडमिशन 2026-30 की तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए सूचना कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। साथ ही तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यार्थियों का स्नातक में नामांकन के लिए अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है.

सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स के साथ अभ्यर्थी करें रिपोर्ट -कॉलेजों में सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स...