भागलपुर, मार्च 20 -- बिहार राजस्व अमीन संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है। संघ के अनुसार विभाग की ओर से लगातार अनदेखी के कारण अमीन संवर्ग के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में शुक्रवार को अमीन काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, जबकि शनिवार को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अमीनों का कार्य पूरी तरह तकनीकी और फील्ड आधारित है, वहीं अब अधिकांश काम डिजिटल माध्यम से भी किया जा रहा है। इसके बावजूद न तो आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही कार्य के अनुरूप वेतन व सुविधाएं दी जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.