आज और कल सहारनपुर नहीं पहुंचेगी जनसेवा एक्सप्रेस
सहारनपुर, जुलाई 11 -- रेलवे द्वारा परिचालन संबंधी कारणों से जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित होने के कारण 11 और 12 जुलाई को सहारनपुर आने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 14617 पूर्णियाकोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 11 और 12 जुलाई को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:35 बजे पूर्णियाकोर्ट से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहारनपुर पहुंचती है। 10 और 11 जुलाई को पूर्णियाकोर्ट से ट्रेन के रवाना नहीं होने के कारण यह 11 और 12 जुलाई को सहारनपुर नहीं पहुंचेगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णियाकोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस पहले ही 8 और 9 जुलाई को अमृतसर से रद्द रही थी। यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे अमृतसर से चलकर अगले दिन शाम 6:45 बजे पूर्णियाकोर्ट पहुंचती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.