भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मियों के वेतन, बकाया वेतन, सेवांत लाभ के समयबद्ध भुगतान के लिए विशेष शिविर का आयोजन सोमवार और मंगलवार को होगा। सीनेट हॉल में पूर्वाह्न 10.30 बजे अधिकारी और कर्मचारियों की टीम आवेदकों से मिलेगी। विवि के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों, सेवानिवृत कर्मियों को अपने बकाया संबंधी समस्या से जुड़ा हुआ अभिलेख लेकर शिविर में उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया गया है। यह आयोजन लोकभवन के निर्देश पर किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों को लोकभवन ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत मामले के निपटारे के लिए हिदायत की थी। कुलसचिव ने कहा कि यदि कोई आने में असमर्थ हैं तो वे अपना दावा अपने प्रतिनिधि या विवि के कुलसचिव के आधिकारिक मेल registrar-tmbu-bih@nic.in पर भेज सकते हैं। य...