फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनके परपोते विराज शास्त्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय पहल शुरू कर दी है। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से वह जनपद में जनहित से जुड़े कार्य करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे हैं।विराज शास्त्री ने शुक्रवार को बताया कि उनकी पहल की शुरुआत हसवा ब्लाक के कुसुंभी गांव से की गई है। जहां शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट स्थापित कराया जा रहा है। बताया कि सप्ताह भर में ही आरओ प्लांट का उद्घाटन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 21 व 22 मार्च को नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होगा। 21 मार्च को जयराम नगर और 22 मार्च को ईसाइन पुरवा में आयोजित कैंप में सामान्य रोगों के साथ आंखों की जांच, दवा वितरण और चश्मा वितरण की निशु...