सहारनपुर, मार्च 14 -- सहारनपुर। नगर निगम द्वारा टैक्स बकायादारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को भी कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। अवकाश के दिन होने के बावजूद द्वितीय शनिवार और रविवार को नगर निगम के कैश काउंटर खुले रहेंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता ने बताया कि आय से संबंधित अनुभाग गृहकर-जलकर तथा कैश काउंटर पूर्व की भांति खुले रहेंगे। टैक्स से जुड़े सभी कर्मचारी इन दिनों उपस्थित रहेंगे, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे आसानी से अपना बकाया जमा करा सकें। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा 31 मार्च तक टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस योजना का लाभ उठाकर करदाता अपने बकाया का निस्तारण कर सकते हैं। संगीता गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि 31 मार्च के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.