बरेली, अक्टूबर 4 -- स्टेट हाइवे फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग स्थित रेल क्रॉसिंग-(344-सी) शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। यहां रेल ट्रैक, चकरेल, पत्थर पैकिंग का काम होना है। राहगीरों को दो दिन पांच किमी घूमकर निबड़िया रेल क्रासिंग-(345-सी) होकर जाना होगा। फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग से लोग बदायूं और आगरा आते-जाते हैं। बरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर यहां बिलपुर कस्बे में क्रॉसिंग-(344-सी) है। इसको चार-पांच अक्तूबर को मरम्मत के कारण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। रेलवे ने क्रॉसिंग-(344 सी) दो दिन बंद रखने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी है। यहां आरपीएफ की एक टीम तैनात रहेगी। आईओडब्ल्यू मोहम्मद जैद रजा खान ने बताया, फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग स्थित क्रॉसिंग संख्या-344 सी चार-पांच अक्तूबर को बंद रहेगी। मरम्मत पूरी होने के बाद छह अक्तूबर की सुबह खुलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.