मेरठ, मई 8 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा 9 व 10 मई को प्रवक्ता परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जीआईसी के उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी के अनुसार परीक्षा दो पालियों प्रथम 09:30 से 11:30 बजे तक व द्वितीय दोपहर 02:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए मेरठ जनपद में 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ 125 प्रश्नों पर आधारित होगी व परीक्षा का माध्यम पेन और पेपर (ओएमआर) आधारित होगा। यह भी पढ़ें- 35 केंद्रों पर 9 मई से दो दिन प्रवक्ता संवर्ग की परीक्षाएंकेंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या नौ मई को प्रथम पाली में 20 केंद्र, दूसरी पाली में 23, दस मई को पहली पाली में 23 केंद्र और दूसरी पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें नौ मई को प्रथम पाली में 9238, द्वितीय पाली में 10525, दस मई को प...