मेरठ, जून 20 -- मेरठ। रविवार को होने जा रही नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों के साथ ही इलेक्ट्रिक सिटी बसों में भी शनिवार और रविवार को सफर करने पर किराये में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके लिए रोडवेज बसों के साथ ही सिटी बसों में सफर करने वाले परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। रोडवेज के साथ ही मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने इसकी तैयारी कर ली है। नीट परीक्षा के लिए सरकार ने परीक्षार्थियों को 20 और 21 जून को रोडवेज और इलेक्ट्रिक सिटी बसों में आधे किराये की छूट की सुविधा प्रदान की है। पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में भी रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों को आधे किराए की छूट दी गई थी। अब सरकार ने बड़े शहरों में चल रही इलेक्ट्रिक सिटी बसों में भी 50 फीसदी किराये में छूट की सुविधा प्रदान कर दी है。 ...