नई दिल्ली, मार्च 13 -- आने वाले भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की कमी का सामना ना करना पड़े इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड इन दिनों अपने विभिन्न जलाशयों की सफाई के काम में लगा हुआ है। इसी कड़ी में जल बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह अगले दो दिन भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में सालाना फ्लशिंग का काम करेगा। जिसके चलते 14 और 15 मार्च को दिल्ली शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। डीजेबी के अनुसार इस दौरान शहर के करीब 15 इलाकों में रहने वाले लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है। फ्लशिंग के काम की वजह से लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए जल बोर्ड ने खेद जताया है, साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पहले ही पर्याप्त मात्रा में जरूरत का पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। हाला...