मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 9 और 10 अप्रैल को आसमान में गरज वाले बादल बनने का अनुमान है। इसके प्रभाव से इन दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।बारिश के दौरान हवा की औसत रफ्तार 22-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान 28.5 एवं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से हवा में नमी बनी रही। हवा 6.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.