रामगढ़, जनवरी 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को उत्सव मैरेज हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष महेश्वर साहू और संचालन सचिव सुरेश उपाध्याय ने किया। इसमें 20 दिसंबर की शाम विजय ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती की घटना पर चर्चा हुई। तत्पश्चात घटना को लेकर गुरुवार 8 जनवरी को रामगढ़ एसपी से मिलने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बताया गया कि समिति का प्रतिनिधिमंडल दिन के 12 बजे एसपी से मुलाकात कर घटना के संदर्भ में चल रही तफ्तीश की जानकारी लेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, किशोरी वर्मा, अशोक सोनी, शकील अख्तर मस्सन, एजाज अहमद, अशोक गुप्ता, संजय सोनी, उदय सोनी, अशोक स्वर्णकार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.