गंगापार, मार्च 29 -- आवास विकास परिषद द्वारा उपजाऊ भूमि अधिग्रहण की आशंका को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू पासी के नेतृत्व में किसानों की एक अहम बैठक टिकरी गांव में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से धारा 28 हटाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान किसानों ने कहा कि धारा 28 लागू होने के कारण वे अपनी जमीन न तो बेच पा रहे हैं और न ही उसे गिरवी रख पा रहे हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि इस स्थिति के चलते बेटियों के विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधान टिकरी पप्पू पासी ने बताया कि यदि शीघ्र ही धारा 28 नहीं हटाई गई तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.