बक्सर, अप्रैल 26 -- चौसा, एक संवाददाता। भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित (जदयू) प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में सोमवार को यहां बैठक आयोजित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यह प्रखण्ड स्तरीय बैठक स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित महर्षि च्यवन काॅलेज में आयोजित की जाएगी। इसमे बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थक शामिल होंगे। बैठक में विधान परिषद चुनाव की आगे की रणनीति तय की जायेगी। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में गोलबंदी की बनी रणनीति यह भी पढ़ें- महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में शाहपुर में चुनावी बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.