मेरठ, मई 4 -- मेरठ समेत प्रदेश को 'वन ट्रिलियन डॉलर' इकोनॉमी बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में डेयरी सेक्टर अब एक मजबूत आधार बनने जा रहा है। इसी कड़ी में दुग्धशाला विकास विभाग की ओर से पांच मई को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' का आयोजन किया जा रहा है। समागम की मुख्य थीम 'स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य-खुशहाल उत्तर प्रदेश' रखी गई है। आयोजन में मेरठ और सहारनपुर मंडल के हजारों प्रगतिशील किसान, पशुपालक, डेयरी उद्यमी और बड़े निवेशक एक साथ एक मंच पर जुटेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और निवेश को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम और दुग्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.