आज ऊर्जीकृत होगी 132 केवी पिपरी-सोननगर लाइन
सोनभद्र, मई 20 -- म्योरपुर। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माणाधीन 132 केवी पिपरी-सोननगर लीलो म्योरपुर डबल सर्किट लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उक्त लाइन को 21 मई को सुबह 10 बजे ऊर्जीकृत किया जाएगा। यह विद्युत लाइन रनटोला, कटौधी, मनबसा, सुपाचुआ, फाटपखना, काशीकुड़, खमरिया टोला एवं किरबिल ग्राम सभाओं के बीच से होकर गुजरती है। ऐसे में संबंधित विभागों, किसानों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। अवर अभियंता अवधेश कुशवाहा ने बताया कि लाइन चार्ज होने के बाद उसके तारों के संपर्क में आने से जान-माल का गंभीर खतरा हो सकता है। इसलिए आम जनता से अपील है कि वे लाइन और उसके तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.