झांसी, मार्च 3 -- रंगों में रंगे बुंदेले, ..उड़ता रंग अबीर गुलाल, ..बजते फिल्मी तराने, ..ठुमके लगाती महिलाएं-पुरुष, बच्चे-बूढे़ जवान, होता धमाल, हुड़दंग करते हुरियारे। बुधवार को रानी के शहर झांसी में यही माहौल होगा। गांवों से शहर तक जमकर रंग बरेगा। हुरियारों की टोली धमाल करेगी। मंगलवार को चंद्रग्रहण का सूतक और भद्रा का साया होने की वजह से रंग नहीं खेला गया। हालांकि परंपरानुसार लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। बुधवार होली के बाद गुरुवार को भाईदूज पर्व मनाया जाएगा। बहन-बेटियां भाईयों के माथे पर मंगल तिलक करेंगी। सोमवार की रात तय मुहूर्त पर नगर में जगह-जगह होलिका दहन हुआ। बजते फिल्मी तरानों पर हुरियारों ने जमकर ठुमके लगाए। इससे पहले महिलाओं ने ठंडी होली का पूजन किया। कई स्थानों पर फॉगें गाई गई। बीती शाम गहरी होते ही बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.