सहरसा, अगस्त 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह सहरसा स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां जिले के प्रभारी मंत्री सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सुबह नौ बजे राष्ट्रध्वज फहराएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहरसा स्टेडियम में सुबह नौ बजे मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा। प्रभारी मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन के बाद संबोधन किया जाएगा। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आम लोग शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया गया है। यह भी पढ़ें- अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आज गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर ह...