बागपत, मार्च 3 -- बागपत। रंगों का त्योहार दुल्हैंडी हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी करने के लिए मुख्यालय से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई है। खाद्य पदार्थों के साथ ही रंग, गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जबकि कपड़े व जूते-चप्पल की बंपर खरीदारी को देखकर व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। मंगलवार को जिलेभर के सभी बाजारों में सुबह से रात तक खरीदारों की भीड़ रही। खाद्य पदार्थों की दुकानों पर खरीदारों की कतार लगी रही। लोग काफी उत्साहित होने के साथ होली पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाने के लिए घी, तेल, चीनी, आटा, दाल, मसाले, चावल आदि अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थों के अलावा होलिका दहन पूजन से संबंधित सभी प्रकार की वस्तुओं की खरीदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.