सीतापुर, मार्च 2 -- सीतापुर। होली पर्व को देखते हुए रूट डयवर्जन भी किया गया है। यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टेशन की ओर से लालकपड़ा कोठी और ट्रांसपोर्ट चौराहे की ओर जाने वाले वाहन लोहारबाग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। उन्हें प्रेमनगर से होते हुए जीआईसी व अस्पताल चौराहे की ओर निकाला जाएगा। लालाबाग चौराहे की ओर आने वाले सभी वाहनों को दूसरे रास्तों से बाईपास किया जाएगा। इससे बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहनों को दुश्वारी हो सकती है। जीआईसी चौराहे से चुंगी की ओर रास्तों पर छूट रहेगी। इधर ग्रीकगंज, जेल रोड आने जाने वाले चौपहिया वाहनों को भी बैरियर लगाकर रोका जाएगा। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद का कहना है कि ई रिक्शा को पूरी तरह रोका जाएगा। मरीजों के लाने ले लाने वाले वाहनों को अस्पताल की ओर आने जाने दिया जाएगा। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.