रांची, अप्रैल 12 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर में सोमवार को अजीम प्रेमजी स्वास्थ्य केंद्र (ओपीडी) का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी। उद्घाटन के साथ ही स्थानीय लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध होने लगेगी। फाउंडेशन के को-ऑर्डिनेटर साकेत सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण पूरा होने तक ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएंगी। यहां एक महिला और एक पुरुष चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और परामर्श देंगे। उद्घाटन के बाद मंत्री स्कूल परिसर का भी निरीक्षण करेंगी और पहले दिन के कार्यक्रम में शामिल होकर अभिभावकों व संस्थान के अधिकारियों से बातचीत करेंगी। फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल में नर्सरी से दूसर...