आज आलम बदी के घर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
आजमगढ़, जुलाई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को अपराह्न ढाई बजे दिवंगत विधायक आलम बदी के घर आएंगे। वह विधायक के शहर के कुर्मी टोला स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे।पहुंचकर शोक संवेदनना प्रगट करेंगे। साथ ही परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देंगे। प्रोटोकाल के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ स्थित अपने आवास से शनिवार सुबह 11 बजे कार से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न ढाई बजे शहर के कुर्मीटोला स्थित दिवंगत विधायक आलम बदी आजमी के आवास पहुंचेंगे। यहां वह श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। करीब 15 मिनट बाद वे आजमगढ़ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.