भागलपुर, अप्रैल 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को होगा। इस दौरान अंडर-7 एवं अंडर-9 की प्रतियोगिता होगी। संघ के आयोजक अमित कुमार झा एवं सचिव ने कहा कि यह प्रतियोगिता निशुल्क आयोजित होगी। सुबह 11.00 बजे से आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी 28 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-7 एवं अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- शतरंज प्रतियोगिता के अंडर सेवन बालक वर्ग में अर्पित अग्रवाल बने विजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...