शाहजहांपुर, मई 3 -- ददरौल। रामचंद्र मिशन आश्रम में महात्मा रामचन्द्र जी महाराज बाबूजी की 127 वीं जयंती के अवसर पर चल रहे जयंती समारोह के दूसरे चरण का शुभारंभ चार मई को होगा। तीन दिवसीय समारोह में शामिल होने श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस मेडीटेशन के ग्लोबल गाइड कमलेश डी पटेल दाजी आज रविवार को दोपहर यहां पहुंचेंगे। दाजी हैदराबाद से हवाई मार्ग से लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से दोपहर बाद यहां रामचंद्र मिशन आश्रम आयेंगे। प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने बताया कि दाजी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम पहुंचने पर अभ्यासियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। मिशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल ने बताया बाबूजी महाराज की जयंती समारोह के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में देश विदेश के अभ्यासी सहभागिता करेंगे। उन्हो...