मेरठ, मार्च 31 -- UP News:अगर आप 31 मार्च की आधी रात के बाद अपनी गाड़ी लेकर हाईवे या एक्सप्रेसवे पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में वार्षिक संशोधन के तहत बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह नई दरें आज रात 12:00 बजे से पूरे देश के साथ-साथ मेरठ मंडल में भी लागू हो जाएंगी। हालांकि वार्षिक पास धारकों को राहत रहेगी। उनकी दरों में परिवर्तन नहीं किया गया है।इन मार्गों पर सफर करना होगा महंगा मेरठ से जुड़ने वाले लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर सफर करना अब खर्चीला हो गया है। विशेष रूप से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत चार प्रमुख मार्गों पर टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टोल में न्यूनतम 5 रुपये से लेकर अधिकतम 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.