आज आठ घंटे गुल रहेगी बिजली
बलिया, अप्रैल 27 -- भीमपुरा। क्षेत्र के रजईपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में 27 अप्रैल को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता हुकुमचंद ने बताया कि उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े 33 केवीए लाइन सहित अन्य उपकरणों का शुद्धिकरण एवं अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं उक्त अवधि में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों से काम चलाकर विभागीय कार्य में सहयोग की अपील किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.