बुलंदशहर, मार्च 7 -- रविवार को क्षेत्र के आठ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ विद्युत यशपाल सिंह ने दी। विद्युत विभाग मुरादाबाद उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के खराब और टूटे हुए इंसुलेटर बदलने का कार्य करेगा। उन्होंने ने बताया कि कटौती सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एसडीओ विद्युत यशपाल सिंह ने बताया कि यह कार्य बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरादाबाद से पोषित लाइन पर किया जाएगा। जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी, उनमें मुरादाबाद, कांवरा, लाठौर, जीतगढ़ी, नंदगढ़ी, मंडावरा, गेसूपुर और मोलाबाद शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...