फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- फर्रुखाबाद। भोलेपुर ग्रामीण बिजली घर पर आठ मार्च को आवश्यक टेस्टिंग व अन्य बिजली कार्य किए जाएंगे। इस वजह से सुबह 10 से सायं छह बजे तक बिजलीघर बंद रहेगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि बिजली घर बंद होने से भोलेपुर, पचपुखरा, जसमई, रंपुरा, बघार, मानिकपुर, ढिलावल व कुइंयाबूट गांवों की बिजली गुल रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...