सिद्धार्थ, मई 3 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में रविवार को आठ परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी-2026 परीक्षा आयोजित है। कुल 2760 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज नौगढ़ और सतिलक इंटर कॉलेज बांसह शामिल हैं। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी कैमरे और जैमर पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें, सुनिश्चित करें। यदि कहीं कोई कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक केंद्र पर व्हीलचेयर और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी न...