प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नए वोटर बनने के लिए फॉर्म जमा करने का शुक्रवार को आखिरी दिन होगा। अब तक लगभग तीन लाख लोगों ने नए वोटर बनने के लिए फॉर्म दे दिया है। जो लोग फॉर्म जमा कर देंगे, उनका नाम 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल रहेगा। इस बीच नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले वोटरों को जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई जारी है। अब तक 83 फीसदी वोटरों ने जवाब दाखिल कर दिया है। यानी लगभग आठ लाख 80 हजार वोटरों का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल रहेगा। शुक्रवार को आखिरी दिन है। इसके बाद नए वोटर बनने के लिए फॉर्म जमा कर पाना संभव नहीं है। जो लोग छह मार्च तक फॉर्म छह, सात और आठ जमा कर देंगे, उनके फॉर्मों की समीक्षा अब आगे की जाएगी। जबकि 10 अप्रैल को अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.