आज आखिरी डेट:बचे कुछ घंटों मे करा लें ऑडिट वर्ना लगेगा डेढ़ लाख की पेनाल्टी का झटका
मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- एक करोड़ से अधिक के टर्नओवर की फर्मों का ऑडिट कराने की आज 21 अक्तूबर को अंतिम तारीख है। फर्म के संचालक जो कारोबारी आज अंतिम तारीख पर ऑडिट नहीं करा सकेंगे उन्हें डेढ़ लाख रुपए तक की भारी चपत लगेगी। ऑडिट की निर्धारित डेडलाइन पहले 30 सितंबर थी जिसे बढ़ाकर 21 अक्तूबर किया गया था। टैक्स अधिवक्ता, सीए अभिनव अग्रवाल ने बताया कि डेडलाइन तक ऑडिट नहीं कराने वाले कारोबारियों को इस बार सिस्टम जेनरेटेड नोटिस जारी कर दिए जाएंगे जिसमें उन्हें पेनाल्टी चुकाने को कहा जाएगा। निर्धारित समय सीमा तक फर्म का ऑडिट नहीं कराने का खामियाजा उन्हें डेढ़ लाख रुपए तक की पेनाल्टी चुकाने के रूप में भुगतना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.