उरई, फरवरी 2 -- उरई। जनपद में किसानों के लिए खाद की किल्लत ना हो उसको लेकर लगातार खाद मंगवाई जा रही है जिससे डिमांड के अनुरूप समितियां पर पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसको लेकर 2680 एमटी इफको यूरिया सोमवार को जनपद में आ जाएगी जबकि रविवार को जिले में आई कृभको यूरिया की 600 एमटी एरिया को समितियों पर भिजवाया जा चुका है। जनपद में रबी का सीजन लगभग समाप्ति की ओर है। किसानों ने हाल ही में मटर की तुड़ाई की है उनके द्वारा गेहूं की बुवाई काफी देरी से की गई है। उसको देखते हुए उनको यूरिया खाद की दरकार है जिसको लेकर सहकारिता विभाग लगातार खाद की उपलब्धता का सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटा हुआ है। रविवार को जनपद में 600 एमटी कृभको यूरिया की रैक मंगाई गई थी। इसको सीधे समितियां के लिए रवाना किया जा रहा है जिससे किसानों की मांग के अनुरूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.